डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, तीन दिन में जवाब तलब

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव और विभा साहू को पार्टी से निष्कासित करने के निर्णय को लेकर जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस में संगठन के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने चेतन साहू से तीन दिन के भीतर इस फैसले पर स्पष्ट जवाब मांगा है।

जैसे ही यह नोटिस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव को प्राप्त हुआ, स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।


feature-top