- Home
- टॉप न्यूज़
- युक्तियुक्तकरण पर गरमाई सियासत,टी.एस. सिंहदेव ने सरकार को घेरा
युक्तियुक्तकरण पर गरमाई सियासत,टी.एस. सिंहदेव ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 10,463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के निर्णय ने राज्य की राजनीति में गर्माहट ला दी है। इस फैसले का विरोध करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने इस निर्णय को "अन्यायपूर्ण, अव्यावहारिक और अमानवीय" करार दिया है। सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा, "अगर केवल दो शिक्षक कक्षा पहली से पांचवीं तक की 18 कक्षाओं को पढ़ाएंगे, तो यह शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक होगा।
उन्होंने कहा कि यह प्रणाली शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE Act) का स्पष्ट उल्लंघन है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने सरकार से दो टूक सवाल किया कि यदि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सक्षम नहीं है, तो या तो वह इस्तीफा दे या फिर शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से निजी क्षेत्र के हवाले कर दे।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS