पंजाबः पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा का निधन

feature-top

अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा का मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ढींढसा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अस्पताल में इलाज के दौरान ढींडसा ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें बुढ़ापे से संबंधित बीमारी थी।


feature-top