छत्तीसगढ़ भाजपा ने इन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

feature-top

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धमतरी जिले के सात पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित किए गए नेताओं में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साहिलेन्द्र धेनुसेवक, तथा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल हैं।

इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी और रवेंद्र सिंह को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।


feature-top