- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
बिहार : विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का मुकाबला बड़ा दिलचस्प होगा। जब चुनावी मैदान में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआइपी के प्रमुख मुकेश सहनी एवं जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख राजेश राम जैसे युवाओं के बीच लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान भी ताल ठोकते दिखेंगे।
पार्टी ने प्रस्ताव पारित कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत कर दिया। और उनके बहनोई तथा जमुई से सांसद अरुण भारती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि इस बार चिराग पासवान किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें, ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। यही कार्यकर्ताओं की भी भावना है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS