- Home
- टॉप न्यूज़
- दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विस्फोटक बल्लेबाज क्लासेन ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज और दुनिया के सबसे बेहतरीन सफेद गेंद के खिलाड़ियों में से एक हेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। हेनरिक क्लासेन ने अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट में 104 रन, 60 वनडे में 2141 रन और 58 टी20 मैचों में 1000 रन बनाए। उन्होंने फरवरी 2018 में केपटाउन में भारत के खिलाफ वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया है। मुझे ये फैसला करने में काफी समय लगा कि मेरे और मेरे परिवार के भविष्य के लिए क्या बेहतर है।
उन्होंने आगे लिखा, “पहले दिन से ही, अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था और यह वह सब कुछ था जिसके लिए मैंने एक युवा लड़के के रूप में काम किया था और जिसका सपना देखा था। मैं अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि यह फैसला मुझे ऐसा करने की अनुमति देगा।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS