कर्नाटक : मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों के परिजनों के लिए ₹10 लाख की सहायता की घोषणा करी

feature-top

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विजय परेड देखने आए 11 लोगों की भगदड़ जैसी स्थिति में जान जाने के बाद, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समारोह में लोगों की भीड़ उम्मीद से कहीं ज़्यादा थी। दुखद बात यह है कि परेड के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई इस घटना में 33 लोग घायल भी हुए।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के लिए ₹10 लाख की सहायता की घोषणा की है और भगदड़ जैसी स्थिति की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।


feature-top