छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। सुशासन तिहार के आयोजन के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

इस दौरे के कार्यक्रमों की पूर्व रूपरेखा तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वे कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रवाना होने से पहले कहा मैं दो दिनों के लिए दिल्ली जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों, नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और हाल ही में मिली सफलताओं की जानकारी साझा करूंगा।

अचानक हुए दौरे के बीच प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त दो मंत्री पदों और शेष बचे निगम-मंडलों में संभावित नियुक्तियों को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में इस दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक संतुलन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


feature-top