गरियाबंद : देवभोग में कांग्रेस को बड़ा झटका, 31 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

feature-top

देवभोग क्षेत्र को भले ही परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा हो, लेकिन देवभोग ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस का वर्चस्व हमेशा से देखा गया है।

इसी राजनीतिक समीकरण को आज एक बड़ा झटका लगा, जब देवभोग मुख्यालय में कांग्रेस के 31 कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

नगर पंचायत से भाजपा की प्रत्याशी रही अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी और देवकी यदु के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे, जहाँ भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा, देवभोग मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।


feature-top