मुंबई : लोकल ट्रेन से गिरकर कर 3 लोगों की मौत

feature-top

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। लोकल ट्रेन से गिरकर 3 लोगों की मौत हो गई है।

लोकल ट्रेन क्षमता से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही थी। घटना मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई है।

हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल क्रॉस हो रही थीं। रेलवे का मानना है कि ज्यादा भीड़ होने के कारण लोग कम्पार्टमेंट से बाहर गिर गए थे।

वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि यात्री दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे।


feature-top