रायगढ़ मरीन ड्राइव अतिक्रमण मामले में कांग्रेस ने गठित की जांच टीम

feature-top

जेल पारा और प्रगति नगर में मरीन ड्राइव परियोजना के लिए घरों को तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. यहां स्थित घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में आज सुबह फिर कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया।

 निगम का दस्ता जब घरों को तोड़ने के लिए पहुंचा, तो बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 इसके बाद प्रशासन के बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक जांच टीम गठित कर दी.


feature-top