राजनंदगांव : कोरोना से बुजुर्ग की मौत

feature-top

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की कोविड संक्रमण से मौत हो गई है, जो शहर के आजाद चौक निवासी थे। छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग को पहले से हाइपरटेंशन और हाई शुगर की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान बीते दिनों उनकी मौत हो गई।


feature-top