इंग्लैंड में अजीत, कपिल, राहुल और विराट ने फहराया था तिरंगा
संजय दुबे
आज के दौर में किसी भी मेजबान देश को मेहमान देश टेस्ट क्रिकेट में हरा दे, संभव नहीं होता है। हाल ही भारत के 37वे कप्तान शुभमन गिल पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलने इंग्लैंड गए है।
उनके मन में ये बात जरूर होगी कि उनका नाम इंग्लैंड के सरजमीं पर इंग्लैंड को हराने वाले चार कप्तान अजीत वाडेकर, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के नाम के साथ जुड़ जाए। ये काम आसान नहीं है क्योंकि भारत की तरफ से 17 टेस्ट कप्तानों ने इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट मैच की कप्तानी की है।
13के हिस्से में हार आई केवल सौरव गांगुली ऐसे इकलौते कप्तान है जो सीरीज बराबर कर वापस आए थे। सी के नायडू, महराज कुमार विजयनगरम, इफ्तिखार अली खान पटौदी,विजय हजारे, दत्ता गायकवाड़, पंकज राय, मंसूर अली खान पटौदी, वेंकट राघवन,सुनीलगावस्कर , अजहर, एम एस धोनी, और जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में जाकर टेस्ट सीरीज खेली लेकिन इंग्लैंड को हरा नहीं पाए।
1932से लेकर 1971के पहले भारत इंग्लैंड में एक भी टेस्ट नहीं जीत सका था। इस अवधि में 22टेस्ट खेले गए थे। जिसमें 17टेस्ट में हार मिली थी।केवल 5टेस्ट ड्रा खत्म हुए थे। 1971 में अजीत वाडेकर वेस्टइंडीज को वेस्ट इंडीज में हराकर इंग्लैंड गए और एक ऐसा इतिहास रचा जिसकी दास्तान आज भी कही सुनी जाती है।
ये दौर सुनील गावस्कर के उदय होने का युग था और सुनील गावस्कर के कारण ही भारत ने टेस्ट सीरीज जीतने की बुनियाद रखी थी।इस जीत के अठारह साल बाद कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड गई और कपिलदेव ने 2-0के अंतर सीरीज जीत लिया। इंग्लैंड में एक सीरीज में दो टेस्ट जीतने वाले कपिल पहले कप्तान बने। कपिल की जीत के बाद इंग्लैंड को इंग्लैंड में ही हराने के लिए इक्कीस साल गुजर गए।
राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में 2007 में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन टेस्ट की सीरीज में 1-0से जीत दर्ज की।इस जीत के चौदह साल 2021में विराट कोहली आखरी भारतीय कप्तान बने जिन्होंने इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली, कपिल देव के बाद एक सीरीज में दो टेस्ट जीतने वाले दूसरे कप्तान है। सौरव गांगुली, इकलौते कप्तान है जिन्होंने इंग्लैंड में सीरीज बराबरी पर लेकर आए थे।
शुभमन गिल जरूर चाहेंगे कि इस छोटे से विजित कप्तानों की लिस्ट में उनका नाम शामिल हो। चलते चलते ये भी जान ले कि भारत के 19कप्तानों को इंग्लैंड में जाकर भारत की कप्तानी का अवसर नहीं मिला। लाला अमरनाथ, विनोद मांकड़, गुलाम मोहम्मद, पाली उमरीगर, हेमू अधिकारी, गुलाबचंद राय, नारी कांट्रेक्टर, चंदू बोर्डे,, बिशन सिंह बेदी, गुंडप्पा विश्वनाथ, दिलीप वेंसरकर, रवि शास्त्री ,श्रीकांत, सचिन तेंडुलकर, विरेंदर सहवाग,अनिल कुंबले, अजिंक्या रहाणे,के एल राहुल,रोहित शर्मा ऐसे कप्तान है। 20जून से शुरू होने वाले सीरीज के बाद इस बात का निर्णय होगा कि शुभमन का शुभ मन कहां पर खड़ा है
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
