भारत में जल्द लागू होगी नई समय प्रणाली

feature-top

एक देश-एक कर के बाद अब एक समय की व्यवस्था लागू होने जा रही है। पूरे देश को एक समान, सटीक और सुरक्षित समय देने के लिए केंद्र सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक समय' की ओर कदम बढ़ाया है।

राष्ट्रीय स्तर पर एक मानक समय के लिए सरकार ने सभी आधिकारिक और कमर्शियल प्लेटफार्मों पर भारतीय मानक समय के उपयोग को अनिवार्य करते हुए मसौदा तैयार किया है।

लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक भारत का समय डाटा अमेरिका एवं अन्य देशों की सेटेलाइट प्रणाली पर निर्भर है।


feature-top