भारत ने 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की

feature-top

भारत ने अपनी वायु शक्ति को मजबूती देने के लिए पाँचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट के विकास की महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आरंभ कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने इस परियोजना के लिए प्रोटोटाइप विमान तैयार करने हेतु इच्छुक कंपनियों से "रुचि पत्र" (Expression of Interest - EOI) आमंत्रित किया है।

इस परियोजना के तहत भारत सरकार ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) नामक लड़ाकू विमान के पाँच प्रोटोटाइप का निर्माण करने की योजना बना रही है।

यह विमान अत्याधुनिक तकनीक से युक्त होगा, जिसमें स्टील्थ क्षमताएं, सुपीरियर एवियोनिक्स और उच्च गति के साथ मारक क्षमता होगी।


feature-top