भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने खत्म किया संघर्ष : डोनाल्ड ट्रंप

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के दो "बहुत ही समझदार" नेताओं ने पिछले महीने के उस संघर्ष को समाप्त करने का निर्णय लिया, जो एक परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था।

यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई एक बैठक के बाद दिया। अपने इस बयान में ट्रंप ने 7 से 10 मई के बीच हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष की समाप्ति का श्रेय दोनों देशों के नेताओं को दिया।

हालांकि, यह बयान उनकी हाल की कई टिप्पणियों से भिन्न है, जिनमें उन्होंने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की मध्यस्थता उन्होंने स्वयं की थी।


feature-top