ADGP की निलंबन कार्रवाई में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने एक नाबालिग के अपहरण मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एच. एम. जयराम के निलंबन में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

हालांकि शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उनकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि इस मामले को किसी अन्य पीठ को स्थानांतरित किया जाए, ताकि निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जा सके।


feature-top