छत्तीसगढ़ : भारतमाला मुआवजा घोटाला की जांच के लिए बनी 4 टीम

feature-top

भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच के लिए चार जांच टीम बनाई गई है। ये टीम गांवों में जाकर शिकायतों की जांच करेगी।

बता दें कि भारतमाला परियोजना में रायपुर, और धमतरी जिले में मुआवजा नहीं मिलने,या कम मिलने की शिकायतें आई है।

 इन शिकायतों की जांच के लिए रायपुर कमिश्नर महादेव कांवरे ने दोनों जिलों के एडिशनल कलेक्टर की अगुवाई में चार जांच टीम बनाई है। जांच टीम शिकायत पर गांवों में जाकर पड़ताल करेगी।


feature-top