OBC सर्टिफिकेट से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ी टिप्पणी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी सर्टिफेकेट से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मुख्य तौर पर ये पूछा है कि अगर किसी की इंटरकास्ट मैरिज हुई हो तो क्या होगा? इस पर राज्य सरकारें सफाई दें।

दरअसल, सिंगल मदर के बच्चों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

याचिका में मांग की गई है कि अगर मां ओबीसी है और वह अकेले ही बच्चे को पाल रही है तो ऐसे में बच्चे को भी ओबीसी सर्टिफिकेट मिलना चाहिए।


feature-top