कर्नाटक : ऐश्वर्या गौड़ा ‘धोखाधड़ी’ मामले में ED की बड़ी कार्यवाही

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने कर्नाटक निवासी ऐश्वर्या गौड़ा नामक महिला के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत करीब चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

महिला पर आरोप है कि उसने ‘हाई प्रोफाइल’ राजनेताओं को धमकाकर और उनसे निकटता का दावा करके कई लोगों को ठगा है।

 कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के छोटे भाई और कांग्रेस नेता डी के सुरेश बेंगलुरु में संघीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए और इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऐश्वर्या गौड़ा नामक महिला, कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और कुछ अन्य के खिलाफ छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी ने अप्रैल की शुरुआत में 33 वर्षीय ऐश्वर्या गौड़ा को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने एक बयान में कहा कि अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में 2.01 करोड़ रुपये मूल्य के फ्लैट, भवन और भूखंड के अलावा नकदी और 1.97 करोड़ रुपये का वाहन शामिल है।


feature-top