गुजरात : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा

feature-top

गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें एक सीट बीजेपी जबकि दूसरी सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई। वहीं दोनों सीटों पर मिली हार के बाद गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने चुनाव में मिली इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया।

बता दें कि गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है। वहीं कडी विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्र चावड़ा विजयी घोषित किए गए।


feature-top