ईरान और इजरायल में हुआ सीजफायर, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया है।

हालांकि, अमेरिका की तरफ से की गई इस घोषणा को लेकर संघर्ष में जुटे दोनों मुल्कों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। माना जा रहा है कि ईरान और इजरायल दोनों ही इस सीजफायर पर समर्थन जता रहे हैं।

खास बात है कि अमेरिका ने यह घोषणा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के एक दिन बात की है।


feature-top