- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तरप्रदेश : नहीं होने दिया जाएगा बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
उत्तरप्रदेश : नहीं होने दिया जाएगा बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस वृंदावन में बांके बिहारी कारीडोर का निर्माण नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार प्रदेश के प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थलों का स्वरूप बदलकर उन्हें पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित कर रही है।
काशी के बाद अब वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कर सरकार मंदिर को अपने अधीन करना चाहना चाहती है। कॉरिडोर निर्माण के नाम पर वृंदावन की कुंज गलियों व 285 मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मिस्र व वेनिस सहित कई शहर इस बात का उदाहरण हैं कि उन्होंने अपनी संस्कृति व सभ्यता के साथ समझौता नहीं किया, लेकिन राज्य सरकार को इसकी परवाह नहीं है।
सरकार सभी हिंदू धार्मिक स्थलों पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं को बैठाना चाहती है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
