- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : स्थानांतरण आदेश अब 30 जून तक अपलोड करने की छूट
छत्तीसगढ़ : स्थानांतरण आदेश अब 30 जून तक अपलोड करने की छूट
25 Jun 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानांतरण आदेश अपलोड करने की समय-सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई थी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को जारी पत्र में बताया गया है कि स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रूप से 25 जून तक शिथिल किया गया था।
अब राज्य शासन ने इस छूट की अवधि में संशोधन करते हुए उसे 30 जून तक बढ़ा दिया है। इसके तहत सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरण से संबंधित आदेश निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित जिला या विभागीय वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
