- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
बिलासपुर : बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन चालू रहेगी।
गृह विभाग द्वारा जारी इस सुविधा के तहत कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की गतिविधियों की जानकारी सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक निडर होकर सहयोग कर सकें।
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों या पहचान पर संदेह हो तो वे तत्काल हेल्पलाइन पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि राज्य को घुसपैठियों और अवैध गतिविधियों से मुक्त रखना सरकार की प्राथमिकता है। जब तक ऐसी ताकतों को जड़ से समाप्त नहीं किया जाएगा, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती।
हेल्पलाइन को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त सभी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाए, आवश्यक सतर्कता बरती जाए और शीघ्र कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस अभियान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
