- Home
- टॉप न्यूज़
- कोलकाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने लिया हिरासत
कोलकाता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने लिया हिरासत
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी छात्रा के गैंगरेप और हत्या के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया था। इस बार साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले में कस्बा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं घटना के बाद से बीजेपी इसे लेकर सरकार पर हमलावर मोड में है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिये जाने पर सुकांत मजूमदार ने कहा, "यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं (भाजपा के) को गिरफ्तार कर लिया है।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
