योगी आदित्यनाथ सरकार ने बदले पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम

feature-top

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम को बदल दिया है। सरकार ने यह फैसला तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने और छात्रों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है।

सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदलने के प्रस्ताव को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है।

प्रतापगढ़ का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा।

मिर्जापुर का इंजीनियरिंग कॉलेज अब सम्राट अशोक के नाम से जाना जाएगा।

बस्ती का इंजीनियरिंग कॉलेज अब भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाना जाएगा।

गोण्डा का कॉलेज अब माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा।

मैनपुरी का इंजीनियरिंग कॉलेज अब लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा।


feature-top