डॉ. आंबेडकर एक देश, एक संविधान के पक्षधर थे - सीजेआई गवई

feature-top

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने  कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर कभी नहीं चाहते थे कि इस देश में किसी राज्य का अलग संविधान हो।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से आर्टिल 370 को हटाने के केंद्र के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर भी पूरे देश के लिए एक संविधान चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिकल 370 पर सुनवाई के दौरान उन्हें डॉ. आंबेडकर के शब्द याद आ गए थे।

सीजेआई गवई नागपुर में संविधान प्रस्तावना पार्क के उद्घाटन के मौके पर संबोधित कर रहे थे। जस्टिस गवई उस पांच जजों वाली बेंच का भी हिस्सा थे जिसने आर्टिकल 370 को हटाने के केंद्र के सरकार को सही ठहराया था।

बेंच की अध्यक्षता तत्कालीन सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कर रहे थे। सीजेआई गवई ने कहा, जब आर्टिकल 370 को चुनौती दी गई और मामला हमारे सामने आया।

सुनवाई के वक्त मुझे बाबासाहेब आंबेडकर के शब्द याद आए। उन्होंने कहा था कि पूरे देश के लिए एक ही संविधान होना चाहिए। अगर हम देश को संगठित रखना चाहते हैं तो बस एक ही संविधान होना चाहिए।


feature-top