कलेक्टर संजय अग्रवाल के खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा तहसील बेलगहना अंतर्गत करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

feature-top

जिसमें ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर खनिज रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली द्वारा अवैध रूप से भण्डारित खनिज रेत को खनिज नियमों के तहत जप्त किया गया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया गया। जिसके पश्चात समस्त भण्डारित खनिजों को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द किया गया। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

feature-top