ओडिशा: भुवनेश्वर नगर निगम के अधिकारी "सामूहिक अवकाश" पर जाएंगे

feature-top

ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने कहा कि उसके सदस्य वरिष्ठ ओएएस अधिकारी पर कथित हमले के विरोध में आज मंगलवार से "सामूहिक अवकाश" पर जाएंगे।

इस संबंध में निर्णय यहां संघ के अध्यक्ष ज्योति रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि ओएएस अधिकारी और भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को सोमवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनके कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट की।


feature-top