छत्तीसगढ़ : जनगणना 2027 हेतु राज्य नोडल अधिकारी की नियुक्ति

feature-top

भारत सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अधिसूचना संख्या क.आ. 2681 (अ) दिनांक 16 जून 2025 को जारी की गई है, जिसके अनुसार यह घोषणा की गई है कि भारत की अगली जनगणना वर्ष 2027 में संपन्न कराई जाएगी।

यह अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र (गजट) में भी दिनांक 16.06.2025 को प्रकाशित की गई है। (अधिसूचना की छायाप्रति संलग्न है।) उक्त के अनुपालन में, छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा राज्य में जनगणना संबंधी समस्त गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं समन्वय हेतु श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को राज्य नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


feature-top