हिमाचल प्रदेश : कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर FIR दर्ज

feature-top

पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों की ओर से ढली थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।

बीते कल भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन के ढहने के बाद पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मौके पर निरीक्षण करने पर पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री सहित अन्य लोगों पर एनएचएआइ के अधिकारियों से मारपीट करने का आरोप है।


feature-top