भगदड़ के लिए RCB ही जिम्मेदार, पुलिस के पास अलादीन का चिराग नहीं : ट्रिब्यूनल रिपोर्ट

feature-top

चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ केस में ट्रिब्यूनल की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ज़िम्मेदार ठहराया गया है। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी ।

आदेश में साफ तौर पर कहा गया कि आरसीबी ने पुलिस से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी। अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, उनके पास अलादीन का चिराग थोड़े है...

ट्रिब्यूनल ने कहा कि आरसीबी ने सोशल मीडिया पर बिना पुलिस की अनुमति के विजय जुलूस का आमंत्रण पोस्ट कर दिया, जिससे भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस के पास सुरक्षा इंतज़ाम के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा।

आदेश में साफ तौर पर लिखा गया, "RCB ने पुलिस से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली। अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और इसके चलते भीड़ जमा हो गई। महज 12 घंटे में पुलिस से पूरी व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती।"


feature-top