जांजगीर-चांपा : कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार

feature-top

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विधायक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मामला 11 जून का है, जब राठौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विधायक साहू ने उनके मकान की दीवार पर जबरन एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट लगवा दी थी। कई बार मना करने के बावजूद यूनिट नहीं हटाई गई।

जब शिकायतकर्ता ने मजदूरों से यूनिट हटाने को कहा, तो विधायक मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए विवाद किया। पुलिस जांच में शिकायतकर्ता के आरोपों को सही पाया गया, जिसके बाद विधायक को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मामला जमानतीय श्रेणी का होने के कारण उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया।


feature-top