- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच तेज, 400 से अधिक नई आपत्तियाँ सामने आईं
भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले की जांच तेज, 400 से अधिक नई आपत्तियाँ सामने आईं
छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा वितरण में हुए कथित घोटाले की जांच तेज हो गई है। शासन द्वारा गठित जांच समितियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
एडिशनल कलेक्टर की अध्यक्षता में चार अलग-अलग जांच दल गठित किए गए हैं, जो संबंधित क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से पड़ताल कर रहे हैं। अब तक रायपुर और दुर्ग संभाग से कुल 400 से अधिक नई दावा-आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।
जांच टीमों ने संबंधित पटवारियों को मुआवजा वितरण से जुड़े समस्त दस्तावेज, नक्शे और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मामले से जुड़े पक्षकारों और शिकायतकर्ताओं को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
दस्तावेजों के सत्यापन और बयानों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
