कर्नाटक कैबिनेट ने बेंगलुरु ग्रामीण का नाम बदला

feature-top

कर्नाटक कैबिनेट ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर 'बेंगलुरु उत्तर' करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में नंदी हिल्स पर हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

बेंगलुरु ग्रामीण में वर्तमान में चार तालुके हैं- होसकोटे, देवनहल्ली, डोड्डाबल्लापुर और नेलमंगला। सिद्धारमैया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने बेंगलुरु ग्रामीण जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु उत्तर कर दिया है।"


feature-top