कर्नाटक : सिद्धारमैया सरकार का बड़ा ऐलान

feature-top

कर्नाटक कैबिनेट ने बुधवार को बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह सिटी यूनिवर्सिटी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह देश का पहला विश्वविद्यालय है जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है।

यह कदम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा 7 मार्च, 2025 को अपने बजट भाषण में की गई घोषणा के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए मनमोहन सिंह के योगदान के सम्मान में विश्वविद्यालय का नाम बदला जाएगा।

विश्वविद्यालय का नाम बदलने के अलावा, राज्य सरकार ने बेंगलुरु रूरल जिले का नाम नार्थ बेंगलुरु डिस्ट्रिक्ट कर दिया है और बागे पल्ली टाउन का नाम भाग्यनगर कर दिया है।


feature-top