- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर: 34 लापता, मंडी में तलाशी अभियान जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर: 34 लापता, मंडी में तलाशी अभियान जारी
03 Jul 2025
, by: Babuaa Desk
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 34 लोगों का पता लगाने के लिए बचावकर्मियों ने तीसरे दिन भी तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में मध्यम स्तर की अचानक बाढ़ आने का अनुमान जताया है।
भारी बारिश और टूटी सड़कों के बीच, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को पालकी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाने के लिए मीलों तक पैदल चलकर साहस और समर्पण की मिसाल पेश करी ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
