बागेश्वर धाम परिसर में गिरा टेंट, एक श्रद्धालु की मौत

feature-top

छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

हादसा  सुबह आरती के बाद हुआ। बारिश हो रही थी, बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


feature-top