बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी

feature-top

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी साफ किया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। आईएनडीआईए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।


feature-top