हॉकी एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी टीम

feature-top

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसमें 8 टीमों को हिस्सा लेना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पाकिस्तानी हॉकी टीम के इसमें भाग लेने को लेकर पेंच फंसा हुआ था।

अब भारतीय खेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तानी हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा।

इससे पाकिस्तानी टीम के हॉकी एशिया कप में खेलने और भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।


feature-top