- Home
- टॉप न्यूज़
- महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामला : ईडी ने 200 करोड़ की शाही शादी में मारा छापा
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामला : ईडी ने 200 करोड़ की शाही शादी में मारा छापा
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रायपुर ईडी की टीम ने जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल 'फेयरमाउंट' में हो रही एक शाही शादी में छापेमारी की।
यह शादी सौरभ अहूजा की थी, जिसमें अनुमानित तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे। इस भव्य समारोह में दुबई, भिलाई और रायपुर सहित देश-विदेश से 250 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, सौरभ अहूजा और उसका सहयोगी हनी अहूजा कभी भोपाल में सामान्य हालात में रहा करते थे। लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद दोनों ने दुबई में कारोबार संभाल लिया और देखते ही देखते करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।
कभी किराए के मकान में रहने वाला सौरभ, अब शाही अंदाज़ में अपनी शादी कर रहा था। इसी दौरान ईडी ने छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही सौरभ ने हड़बड़ी में 7 फेरे लिए और शादी की रस्में अधूरी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
