कर्नाटक बीजेपी नेता एन रविकुमार पर एफआईआर

feature-top

कर्नाटक पुलिस ने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मुख्य सचेतक और भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कर्नाटक आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रविकुमार की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है। संस्था ने बिना शर्त माफ़ी की मांग की है।

रविकुमार ने 1 जुलाई को विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालावाड़ी नारायणस्वामी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह विवादित बयान दिया था। रविकुमार ने कथित तौर पर उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह दिन में हमेशा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के काम में व्यस्त रहती हैं और रात में ही अपना सरकारी काम करती हैं।


feature-top