महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे के 'जय गुजरात' नारे पर सियासी घमासान

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने मंच से 'जय गुजरात, जय महाराष्ट्र' का नारा लगाया। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शिंदे की टिप्पणी को ‘सियासी गुलामी’ करार देते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र के आत्मसम्मान के खिलाफ है।

इस विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे का बचाव किया। फडणवीस ने कहा कि शिंदे द्वारा 'जय गुजरात' कहना यह नहीं दर्शाता कि उन्हें महाराष्ट्र से कम प्यार है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की संकीर्ण सोच मराठी मानुस को शोभा नहीं देती।


feature-top