झारखंड : कोयला खदान का हिस्सा ढहने से 1 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

feature-top

झारखंड के रामगढ़ जिले में "अवैध" खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य के फंसे होने की आशंका है, पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के कर्मा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान के लिए एक प्रशासनिक टीम को भेजा गया है। 

कुजू पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, "अभी तक एक शव बरामद किया गया है और बचाव अभियान जारी है, क्योंकि और लोगों के फंसे होने की आशंका है।"


feature-top