महाराष्ट्र : मंच पर एकसाथ दिखे राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे

feature-top

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आए। यह मुलाकात मुंबई में आयोजित "विशाल विजय समारोह" के अवसर पर हुई, जो प्राथमिक विद्यालयों में लागू की गई तीन-भाषा नीति को वापस लेने के फैसले के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

समारोह में बोलते हुए राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री फडणवीस वह कर गए जो मेरे चाचा और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे भी नहीं कर सके  यानी मुझे और उद्धव को एक मंच पर लाना।" राज ठाकरे ने तीखे स्वर में चेतावनी देते हुए कहा, "विधान भवन में आपकी सत्ता हो सकती है, लेकिन सड़कों पर हमारी सत्ता है।

उन्होंने मराठी में मंच से हजारों मनसे और शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार को तीन-भाषा नीति वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि मराठी जनता ने एकजुट होकर इसका विरोध किया।

राज ठाकरे ने इस नीति को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "तीन-भाषा फॉर्मूला, मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की योजना की शुरुआत थी। महाराष्ट्र को कोई छूने की कोशिश करे और देखे फिर क्या होता है।"


feature-top