नीरव मोदी का भाई निहाल अमेरिका में गिरफ्तार

feature-top

पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की तरफ से ही भारत को यह जानकारी दी गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई ने अमेरिका से निहाल के प्रत्यर्पण की अपील की थी। 17 जुलाई को मामले की सुनवाई कोर्ट में होनी है जिसमें वह जमानत की मांग कर सकता है।

हालांकि सरकारी वकील उसकी जमानत का विरोध करेंगे।


feature-top