उत्तरप्रदेश : भड़काऊ भाषण मामले में अब्बास अंसारी को नहीं मिली राहत

feature-top

 भड़काऊ भाषण मामले में अब्बास अंसारी को नहीं मिली राहत भड़काऊ भाषण मामले में दोषसिद्ध निवर्तमान सदर विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए राजीव कुमार वत्स ने सजा पर रोक लगाने हेतु दाखिल की गई स्थगन याचिका को खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही न्यायालय ने मामले में अपील की सुनवाई के लिए आगामी 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।


feature-top