नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 में रचा इतिहास

feature-top

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक 2025 में इतिहास रचते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में नीरज ने 86.18 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि नीरज चोपड़ा ने बतौर मेजबान इसमें हिस्सा लिया, और वे किसी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत में मेजबानी करते हुए भाग लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।


feature-top