पामगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या निलंबित

feature-top

पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या एन.जे. एक्का को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में अटैच किया गया है।

प्राचार्या पर छात्रों के प्रवेश के नाम पर 15,000 से 20,000 रुपये की अवैध वसूली और टाई-बेल्ट के नाम पर प्रत्येक छात्र से 300 रुपये लेने के गंभीर आरोप अभिभावकों द्वारा लगाए गए थे।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच में आरोपों को सत्य पाया गया। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल एक शासकीय योजना के अंतर्गत संचालित होता है, जहां छात्रों का प्रवेश पूर्णतः निशुल्क होता है।

इसके बावजूद प्राचार्या द्वारा शासन के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना कर शुल्क लिया गया, जो कि गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।


feature-top